फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-धर्मशाला फोरलेन के चार पैकेज की डीपीआर तैयार, निर्माण सितंबर से

Mon, 05 Aug 2019 11:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शिमला-धर्मशाला फोरलेन निर्माण परियोजना का काम जल्द शुरू हो सकता है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पांच पैकेज वाली इस परियोजना में धर्मशाला व शिमला पैकेज के निर्माण की केंद्र से अंतिम मंजूरी मिल गई है। अथॉरिटी ने पैकेज नंबर पांच की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है जो 25 सितंबर को पूरी होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही शिमला और धर्मशाला से जुड़ने वाले छोर से काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अथॉरिटी ने शिमला-धर्मशाला फोरलेन परियोजना के पैकेज एक, दो, चार और पांच की डीपीआर पहले ही पूरी कर ली है। वर्तमान में केवल हमीरपुर से भगेड़ तक प्रस्तावित पैकेज नंबर तीन की डीपीआर का काम चल रहा है। उधर, केंद्र ने पैकेज नंबर-एक शिमला से शालाघाट और पैकेज नंबर-5 धर्मशाला से ज्वालामुखी का निर्माण कार्य शुरू करने की स्वीकृति दे दी है।

इन दोनों ही पैकेज पर जल्द काम शुरू करने की तैयार चल रही है। खास बात है कि निर्माण कार्य की सबलेटिंग को रोकने के लिए पांचों पैकेज के टेंडर अलग-अलग होंगे। किसी भी कंपनी को एक से ज्यादा पैकेज का काम नहीं सौंपा जाएगा। शिमला-धर्मशाला फोरलेन परियोजना के निदेशक वाईए राउत ने कहा कि धर्मशाला से ज्वालामुखी का टेंडर अब 25 सितंबर को खुलेगा।
विज्ञापन


चार पैकेज की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इस परियोजना के दोनों छोर से निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। काम को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। एक कंपनी को एक से ज्यादा पैकेज का काम नहीं दिया जाएगा। वर्ष 2022 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें