फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: आग लगने से सिलिंडर फटा, महिला झुलसी

Wed, 06 May 2020 09:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिमला में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला के जाखू क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास परिसर हॉली लॉज से सटे मजदूरों के ढारों में देर शाम करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। इसमें एक सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ जिससे एक महिला किरण झुलस गई। इसे गंभीर अवस्था में आईजीएमसी लाया गया है। इस घटना में एक ही कतार में बने छह ढारे जलकर राख हो गए हैं। 

विज्ञापन


 अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन टीम ने दूसरी तरफ बने मजदूरों के अस्थायी ढाबों को बचा लिया है। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की मालरोड और छोटा शिमला स्टेशन से मौके पर पहुंची टीम ने आग की हवा में उठतीं लपटों को शांत करने का प्रयास किया।

आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू पाया गया। मंडलीय अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि आग बुझाने का कार्य नौ बजे के बाद तक जारी रहा। लपटों को करीब आधे घंटे में शांत कर लिया था। इससे साथ लगती संपत्ति को बचा लिया गया। सिलिंडर फटने के जोरदार धमाके के बाद मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए थे। आग बुझाने में जवानों को भी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें