इन जिलों के सीबीएसई स्कूलों में खाली हैं पद
बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, किन्नौर, हमीरपुर, लाहौल-स्पीति और ऊना सहित विभिन्न जिलों के सीबीएसई स्कूलों में इन विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। कई दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय भी सूची में शामिल हैं, जहां लंबे समय से विज्ञान विषयों के शिक्षकों की कमी महसूस की जा रही थी।स्कूल शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग प्रक्रिया को संचालित करने के लिए समिति का पुनर्गठन भी किया है। समिति की अध्यक्षता सहायक निदेशक शीतल शर्मा करेंगी। इसके अलावा विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सदस्य बनाया गया है। समिति अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगी और पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट निदेशक को सौंपेगी।