फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऊना में श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, परिचालक की मौत, आठ घायल

Tue, 17 Mar 2026 11:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, थाना कलां (ऊना)

सार

जानकारी के अनुसार बाबा बालक नाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव थानाकलां के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार बाबा बालक नाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन



इस हादसे में बस में सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए जबकि परिचालक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। श्रद्धालु दर्शन करके फगवाड़ा पंजाब जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।  प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें