हेलीकाप्टर पहले चंडीगढ़ से शिमला के बीच उड़ेगा। इसके बाद शिमला से भुंतर फिर भुंतर से शिमला और अंतिम रूट शिमला से चंडीगढ़ का होगा। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक प्रभाकर शर्मा ने कहा कि पहले हेली टैक्सी का शेड्यूल जारी हुआ है।
सोमवार से उड़ान योजना दो के तहत हेली टैक्सी शुरू होने जा रही है। पर्यटन सीजन के शुरू होने पर आरंभ हो रही हेली टैक्सी से पर्यटन कारोबारियों के लिए राहत की खबर है।
होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक हवाई सेवाएं शुरू की जानी चाहिए। इससे कुल्लू-मनाली के साथ प्रदेश के पर्यटन को उतना ही फायदा होगा।