सोलन के लारेंस स्कूल सनावर में आयोजित 17वीं भूपिंदर सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रोमांच से भरपूर रहा। फाइनल मैच शेरवुड नैनीताल और वाईपीएस पटियाला की बीच खेला। मैच के पहले हाफ में 10 वें मिनट में शेरवुड के अनिश द्रोव ने पहला गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
इसके बाद वाईपीएस पटियाला ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहला हाफ खत्म होने से तीन मिनट पहले 1-1 से स्कोर को बराबर कर दिया। दूसरे हाफ के 10वें मिनट में वाईपीएस पटियाला ने गोल कर मैच में 2-1 की बढ़त बना ली, मैच के 13वें मिनट में शेरवुड नैनीताल के रोहन ने मिड फील्ड से सीधे किक मारते हुए वाईपीएस के गोल पोस्ट में बाल डालकर मैच बराबरी पर पहुंचा दिया।
इस तरह स्कोर 2.2 हो गया। इसके बाद दोनों टीमें आक्रामक हो गई, लेकिन कोई सफलता नही मिली। दूसरा हाफ भी खत्म हो गया उसके बाद दोनों टीमों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया, परंतु कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नही हो पाई उसके बाद पेनल्टी शूट आउट का निर्णय लिया गया।
इसमें शेरवुड नैनीताल ने 5/4 से वाईपीएस पटियाला को हराकर भूपिंदर सिंह प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। ओल्ड स्टूडेंट आशीष भाटिया मुख्य संचालन अधिकारी फोर्टिस हेल्थकेयर इंडिया और सनावर के पूर्व छात्र इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे। प्रधान अध्यापक प्रवीण टेंपीज ने यह जानकारी दी।
शेरवुड कॉलेज नैनीताल के शौर्यन राणा को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। वाईपीएस पटियाला के गोलकीपर सुखमन और वहीं सर्वाधिक स्कोर करने पर शेरवुड कॉलेज नैनीताल के रोहन यादव और बेस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट अर्पित परिहार लारेंस स्कूल सनावर को चुना गया है।