शांता कुमार ने कहा कि पिछले दस साल से हिमाचल के खबरें आती है कि हिमाचल में बनी दवाइयों के सैंपल फेल हो रहे हैं। अफसोस कि आज तक इसमें संलिप्त किसी ऐसे किसी व्यक्ति को पकड़ा गया हो, सजा दी गई हो और जेल में डाला गया हो।
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने दवाइयों में हो रहे भ्रष्टाचार पर कड़ा रोष जताया है। उनका कहना है कि नकली दवाइयां बनाई जा रही हैं। पैसे के लालच में दवाइयों में जहर डाला जा रहा है। पिछले दस साल से हिमाचल के खबरें आती है कि हिमाचल में बनी दवाइयों के सैंपल फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन
अफसोस कि आज तक इसमें संलिप्त किसी ऐसे किसी व्यक्ति को पकड़ा गया हो, सजा दी गई हो और जेल में डाला गया हो। उन्होंने कहा मेरे बस में होता तो जिम्मेदार अधिकारियों को सबसे पहले जेल में डालता। उन्होंने कहा कि केंद्र और हिमाचल सरकार दवाई उद्योग में हिमाचल को अग्रणी बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन भ्रष्टाचारी तंत्र पूरी दुनिया में भारत के दवाई उद्योग को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।