फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fertilizer: केंद्र से हिमाचल के लिए 52,00 मीट्रिक टन खाद स्वीकृत, आचार संहिता का फंस गया पेच

Wed, 30 Nov 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आचार संहिता खत्म होते ही हिमाचल के किसानों और बागवानों को खाद की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। हिमफैड ने एसएसपी का टेंडर जारी कर दिया था, लेकिन चुनाव आयोग की स्वीकृति न मिलने के कारण अब वह टेंडर दिसंबर निकल सकेगा।
विज्ञापन
खाद(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल में खाद का संकट जल्द खत्म होगा। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 52,00 मीट्रिक टन खाद को मंजूरी प्रदान कर दी है। आचार संहिता खत्म होते ही हिमाचल के किसानों और बागवानों को खाद की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। हिमफैड ने एसएसपी का टेंडर जारी कर दिया था, लेकिन चुनाव आयोग की स्वीकृति न मिलने के कारण अब वह टेंडर दिसंबर निकल सकेगा।

विज्ञापन


इसके बाद खाद मुहैया होगी। हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि  खाद की एक लाख चार हजार बोरियां हिमाचल प्रदेश आएंगी। हिमफैड बागवान और किसानों को खाद आपूर्ति करवाने के लिए है। सरकार की एजेंसी होने के कारण सभी प्रकार की खाद समय पर हर किसानों और बागवान को मिले। इसके लिए हिमफैड प्रयासरत रहता है कि किसी भी प्रकार की खाद की कमी बागवानों और किसानों को न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें