भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने चुनावी जनसभा में कहा कि अगर उन्हें पानी वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाता है तो मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुशहाली वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाएगा। उनके साथ सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की तरह सफल सरकार जयराम जी भी चला रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने चुनावी जनसभा में कहा कि अगर उन्हें पानी वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाता है तो मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुशहाली वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाएगा। उनके साथ सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की तरह सफल सरकार जयराम जी भी चला रहे हैं। वैक्सीनेशन की तरह पूरे भारत में जयराम फर्स्ट आना चाहिए। हिमाचल के लिए यह स्वर्णयुग है। छोटे से हिमाचल के बेटे जगत प्रकाश नड्डा दुनिया की सबसे पड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं। अनुराग ठाकुर भी आज कैबिनेट में मंत्री हैं। उधर, ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने सुंदरनगर में एक साथ 16 जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा मुद्दों से भटकाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि एक फौजी की जिंदगी में सबसे बड़ी कमाई ईमानदारी होती है और उन्होंने फौज में 35 साल नौकरी की है।
विज्ञापन
शिवधाम के पहले चरण का टेंडर महंगा देने का आरोप, जीते तो जांच करवाएगी कांग्रेस : सुधीर
वहीं मंडी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने शिवधाम के पहले चरण में टेंडर महंगा देने का आरोप लगाया है। मीडिया में जारी बयान में उन्होंने कहा कि शिवधाम के पहले चरण में प्रदेश पर्यटन निगम ने मुंबई की एक कंपनी को 18 करोड़ की अनुमानित लागत वाले टेंडर को 36 करोड़ में आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यटन विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री के पास है। जनता को बताया जाए कि यह कैसे हो गया? उन्होंने प्रदेश सरकार से इस मामले की जांच कर इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अगर भाजपा सरकार इस मामले की जांच नहीं करवाती है तो सत्ता में आने पर कांग्रेस इस मामले की जांच कराएगी। उन्होंने कहा कि मंडी नगर को छोटी काशी कहा जाता है। यहां 81 ऐतिहासिक मंदिर स्थित हैं। ऐतिहासिक मंदिरों के साथ गहरी आस्था जुड़ी है। इन मंदिरों के जीर्णोद्धार के बजाय शिवधाम को प्राथमिकता दी है। संवाद