फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: शांता कुमार बोले- सीबीआई से होनी चाहिए मनोहर हत्याकांड की जांच

Fri, 23 Jun 2023 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर(कांगड़ा)

सार

शांता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि परिस्थिति को देखते हुए वह केंद्रीय एजेंसी से जांच का आग्रह करें। जनता अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही है, यह निर्णय केवल न्यायालय करेगा। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि चंबा में मनोहर हत्याकांड जिन परिस्थितियों में हुआ है। वह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि चंबा की जनता एक ही मांग कर रही है कि इस गंभीर अपराध की जांच केंद्रीय एजेंसी से हो और यह मांग बिल्कुल ठीक है। हत्या का तरीका और सारी परिस्थिति इसे साधारण हत्या नहीं बताती। इसलिए केंद्रीय एजेंसी से ही जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


शांता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि परिस्थिति को देखते हुए वह केंद्रीय एजेंसी से जांच का आग्रह करें। जनता अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही है, यह निर्णय केवल न्यायालय करेगा। मुख्यमंत्री जनता के प्रतिनिधियों को बुला कर विश्वास दिलवाए कि अपराधियों को कठोर सजा दिलवाने की सरकार पूरी कोशिश करेगी। हैरानी हो रही कि एक तरफ प्रदेश में पर्यटन का सीजन चल रहा है और दूसरी तरफ शिमला में टैक्सी यूनियनों में संघर्ष चल रहा है। सरकार आंदोलन को जल्द खत्म करवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें