फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Tunnel Rohtang: मंगलवार और गुरुवार को सुबह दो घंटे के लिए बंद रहेगी अटल टनल

Fri, 23 Jun 2023 06:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

टनल के भीतर साफ-सफाई और अन्य मरम्मत कार्य के कारण टनल को मंगलवार और गुरुवार को सुबह 5:00 से 7:00 बजे तक यातायात के लिए बंद किया जाएगा। बीआरओ की सिफारिश के बाद प्रशासन ने इसके आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अटल टनल रोहतांग सप्ताह में दो दिन दो घंटे के लिए बंद रहेगी। टनल के भीतर साफ-सफाई और अन्य मरम्मत कार्य के कारण टनल को मंगलवार और गुरुवार को सुबह 5:00 से 7:00 बजे तक यातायात के लिए बंद किया जाएगा। बीआरओ की सिफारिश के बाद प्रशासन ने इसके आदेश जारी किए हैं। अटल टनल रोहतांग पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। रोहतांग दर्रा का दीदार करने के साथ ही पर्यटक अटल टनल रोहतांग होते हुए लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। अटल टनल में मई और जून में यातायात में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से टनल के भीतर साफ-सफाई आवश्यक हो गई है।

विज्ञापन


मरम्मत कार्य भी करना पड़ता है। इसके चलते हर सप्ताह दो दिन दो घंटे तक अटल टनल रोहतांग में मरम्मत कार्य किया जाएगा। टनल को मंगलवार और गुरुवार को दो घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। जिला पुलिस ने इसकी एडवायजरी जारी की है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी इसके आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि अटल टनल मंगलवार और गुरुवार को सुबह 5:00 से 7:00 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगी। सभी पर्यटकों और आम यात्रियों से आग्रह है कि वह इसी समय सारिणी के अनुसार अपना कार्यक्रम तय करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें