संजौली चौक से जाखू मंदिर को जाने वाली सड़क के पास मंगलवार सुबह से सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। पाइप में लीकेज से सुबह से बह रहा पानी शाम तक बहता रहा। बदबू के चलते यहां से गुजरने वाले लोग परेशान रहे लेकिन रिपेयर करने कोई नहीं पहुंचा। संजौली से लक्क्ड़ बाजार जाने वाली सड़क में भी बस स्टाप के पास नालियों में ऊपर बनी दुकानों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है।
लोगों को खुले में बहते गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा हो गया है। कामटा एग्रीकल्चर एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्याम लाल, संजौली निवासी लेख राज ठाकुर, सुरेश सिंगटा, राजेश, रजनीश मांगटा, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार का कहना है कि सीवरेज का गंदा पानी बीते कई महीनों से बह रहा है।