फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भुंतर में बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट पहुंचे सात पर्यटक गिरफ्तार

Fri, 14 May 2021 08:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

हिमाचल सरकार ने प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और ई-पास जरूरी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू पुलिस ने कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले लोगों के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस की कई टीमें बिना अनुमति अनावश्यक आवाजाही और वाहनों की लगातार जांच कर रही है। भुंतर पुलिस ने शुक्रवार को दो पर्यटक वाहनों में आ रहे सात सैलानियों को गिरफ्तार किया है। ये पर्यटक बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट और बिना कोविड ई-पास के राज्य में प्रवेश कर गए थे। ये पर्यटक दिल्ली और हरियाणा से दो अलग-अलग वाहनों में आए थे और मनाली जा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को ई-पास के साथ कोरोना की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट का होना जरूरी है। इन पर्यटकों के पास ने तो पास था और कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट। एसपी ने कहा कि पुलिस ने भुंतर थाना में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सूबे में कोरोना कर्फ्यू को लगे एक सप्ताह का समय हो गया है। ऐसे में उन्हें यह कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने का पहला मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें