प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. तेज प्रताप पांडेय ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा क्षेत्रों के लिए अभी तक 7 प्रत्याशियों ने आवेदन पत्र दिए हैं।
बरमाणा में देर रात तक चली बैठक में यह प्रस्ताव भी अंत में पारित किया गया कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग का आम आदमी पार्टी हिमाचल पूरी तरह से समर्थन करती है और इस पेंशन को बहाल करवाने के लिए आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनावों में एक विशेष मुद्दे के रूप में कर्मचारियों के साथ रहेगी।
लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता आवेदन कर सकता है। जिइसकी अंतिम तिथि 16 फरवरी रखी गई है। डॉ. पांडेय ने बताया इसके अलावा स्वदेश कुमार कांगड़ा को राज्य सचिव, मोतीराम निरंकारी बड़सर को राज्य कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है, वहीं मस्तराम को हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र
का अध्यक्ष बनाया गया है। आरके मनकोटिया को कांगड़ा जिला का प्रभारी बनाया गया है। युवा विंग में देहरा से सुकृत सागर, अमित कटोच पालमपुर और पंकज भदौरिया कांगड़ा को जोड़ा गया है।
किसान विंग में बैजनाथ के आरके भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं व्यापार प्रकोष्ठ की जिम्मेवारी जिला कांगड़ा के सूरज शर्मा को दी गई है। ओबीसी का अध्यक्ष पालमपुर के विनोद कुमार चौधरी को बनाया गया है। वही माइनॉरिटी सेल का अध्यक्ष कांगड़ा के एसएस संधू को बनाया गया है।