फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा बड़ा तोहफा

Sun, 31 Mar 2019 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के विभिन्न विभागों में नियुक्त हजारों अनुबंध कर्मचारी पहली अप्रैल को नियमित हो जाएंगे। 31 मार्च को तीन साल का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मियों को नियमित करने के लिए संबंधित विभागों ने प्रक्रिया पूरी कर दी है।

विज्ञापन


सरकार ने साल में दो बार 31 मार्च और 30 सितंबर को तीन साल का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मियों को नियमित करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में 31 मार्च तक तीन साल सेवाकाल पूरा करने वालों को नियमित किया जा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

नियमित होने के बाद मिलेंगे ये भत्ते

सांकेतिक तस्वीर
लोकसभा चुनाव के चलते सरकार ने इस साल फरवरी महीने की कैबिनेट बैठक में ही तीन साल का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मियों को नियमित करने को मंजूरी दे दी थी।

इसी दौरान कार्मिक विभाग ने 31 मार्च 2019 और 30 सितंबर 2019 को तीन-तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी की थी।

इसी कड़ी में हिमाचल में तीन साल पूरे करने वाले हजारों अनुबंध कर्मचारी पहली अप्रैल को नियमित हो जाएंगे। अनुबंध कर्मियों के नियमित होते ही इन्हें महंगाई भत्ते सहित अन्य वित्तीय लाभ मिलना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें