फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आउटसोर्स 132 कर्मियों की सेवाएं हो सकती हैं समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी के पास बजट नहीं
विज्ञापन

अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में बुधवार से 132 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं बंद हो सकती हैं। कर्मचारियों को इस बारे सूचना दी है। इन कर्मचारियों को कोरोनाकाल के दौरान ठेके पर भर्ती किया था।

अस्पताल प्रबंधन ने अधिकारियों को अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ताकि इमरजेंसी और न्यू ट्राॅमा ब्लॉक के अलावा वार्डों में सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहे। आईजीएमसी में आउटसोर्स पर तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

132 कर्मचारी इमरजेंसी और न्यू ट्राॅमा ब्लॉक, कैंसर अस्पताल समेत विभिन्न वार्डों में 24 घंटे सातों दिन सेवाएं देते हैं। अस्पताल प्रशासन ने कोर्ट के आदेशों के बाद आउटसोर्स एजेंसियों को भुगतान कर दिया है। अब बजट उपलब्ध न हो पाने के कारण आगामी सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। इस वजह से इन कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने अस्पताल में अपनी सेवाएं दी हैं। लेकिन बुधवार से इनके ड्यूटी पर न होने के कारण दिक्कतें पेश आएंगी क्योंकि जिन मरीजों के ऑपरेशन होने हैं उन्हें वार्डों में पहुंचाने और छोड़ने का काम यही कर्मचारी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें