फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमाचल विवि में शिक्षक कल्याण संघ का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएएस को लागू करने की उठाई मांग
विज्ञापन

कुलपति कार्यालय के बाहर बोला हल्ला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) ने शिक्षकों की लंबित मांगों को मनवाने के लिए मंगलवार को विवि कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय संध्याकालीन विभाग, पीजी सेंटर एचपीयू परिसर, सीडीओई, यूआईएलएस, यूसीबीएस चौड़ा मैदान यूआईटी के शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


हपुटवा के अध्यक्ष प्रो. नितिन व्यास और सह सचिव डाॅ. अंजलि ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों की पदोन्नति के लिए कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) को लेकर जो निर्णय लिया है, उसे जल्द पूरा करने की मांग विवि प्रशासन से की। इसके अलावा विवि को पीएम उषा मेरू के तहत मिले सौ करोड़ के अनुदान से शिक्षकों के लिए ढाई सौ कंप्यूटर की खरीद जल्द करने की मांग की। अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास एवं सह सचिव डॉ. अंजलि शर्मा ने कहा कि 2016 नए स्केल का एरियर अभी तक सरकार ने शिक्षकों को नहीं दिया है, इससे शिक्षकों में रोष है। पीएचडी इंक्रीमेंट को रोकने की अधिसूचना को वापस लेने की मांग भी की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार एक बाद एक कर्मचारी विरोधी निर्णय ले रही है। हाल में ही सरकार ने अनुबंध सेवाकाल को पदोन्नति के लिए न जोड़े जाने का विधेयक विधानसभा में लाया। उन्होंने इसका भी विरोध किया। नितिन ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्राध्यापक वर्ग भी इसका विरोध करता है। हपुटवा का मानना है कि विवि प्रशासन ने कुछ मांगों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन अब प्रशासन इससे आगे नहीं बढ़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों में डॉ. हरीश, डॉ. योगराज, डॉ. राजेश, डॉ. जोगिंदर सकलानी, डॉ. नरेश और डॉ. राकेश नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें