कांग्रेस को सशक्त करने की योजना
इन नियुक्तियों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को तवज्जो मिलेगी। युवाओं को भी कुछ पद दिए जाएंगे। पार्टी की मजबूती के लिए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन में दायित्व सौंपे जाएंगे। भविष्य के लिए पार्टी को सशक्त तरीके से खड़ा करने और बड़े नेता तैयार करने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सह प्रभारियों को युवाओं पर अधिक फोकस करने को कहा है।
जिला और ब्लॉक स्तर पर लेंगे फीडबैक
इसी कड़ी में बुधवार को शिमला पहुंचने वाले सभी पर्यवेक्षकों को भी पार्टी की इस लाइन से अवगत कराते हुए फील्ड के लिए रवाना किया जाएगा। नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए पार्टी ने पर्यवेक्षकों को संसदीय क्षेत्र और जिलों की जिम्मेवारियां सौंपी हैं। यह पर्यवेक्षक जिला और ब्लॉक स्तर पर जाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर संगठन में नियुक्तियों के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे।
संगठनों, मोर्चों के साथ बैठकें
शिमला में कांग्रेस के अग्रणी संगठनों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर चला। कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की।