फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी हॉस्टल में सीनियर-जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टर भिड़े, रैगिंग का केस दर्ज

Wed, 26 Aug 2020 10:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला के ब्वॉयज हॉस्टल में सोमवार देर रात सीनियर और जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हुई। मंगलवार को जब इसकी शिकायत कॉलेज प्राचार्य को मिली तो उन्होंने मामले की छानबीन के लिए जांच कमेटी बना दी। वहीं, जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने भी मारपीट और रैगिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक 2015 और 2017 बैच के सीनियर और जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर पहले बहसबाजी और फिर जमकर मारपीट हो गई।

विज्ञापन


आरोप है कि सीनियरों ने किसी जूनियर को पीटा है। जूनियर के साथ कुछ और प्रशिक्षु डॉक्टर भी थे। जूनियर ने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आईजीएमसी प्राचार्य ने हॉस्टल के वार्डन और संबंधित विभाग के अध्यक्षों से चर्चा करने के बाद इस मामले में जांच बिठा दी। यह जांच कमेटी दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद ही अपना निर्णय देगी।
आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि सीनियर और जूनियरों के बीच मारपीट हुई है। इस मामले की कॉलेज प्रबंधन जांच करवा रहा है। इसमें लगाए रैगिंग के आरोपों की जांच भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें