टीजीटी का परीक्षा परिणाम करीब तीन महीने बाद भी नहीं निकला है। इससे परीक्षार्थी परेशान हैं। परीक्षा दे चुके युवाओं का कहना है कि 23 फरवरी को हुई टीजीटी कला की परीक्षा का परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो पाया है।
परीक्षार्थी बलबीर रावत, सतपाल ठाकुर, कर्म सिंह, माम राज सिंह, कुंवर चौहान, राजेंद्र नेगी, बलवान सिंह, अनिल चौहान, बबीता, रमन शर्मा, भूप्रिंद्र सिंह, अरविंद सिंह, विकास चौहान और विरेंद्र शर्मा ने कहा कि परिणाम को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है।
उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द ही इसका परिणाम घोषित किया जाए।