फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Himachal: उफनती खड्ड में फंस गए स्कूली बच्चे, महिला और युवक ने जान पर खेलकर बचाए

Sat, 30 Jul 2022 11:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)

सार

बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद भारी बारिश के बीच लौट रहे थे। बारिश से बचने के लिए उन्होंने इमला खड्ड के साथ बने टीन के शेड का सहारा लिया। अचानक खड्ड में जलस्तर इतना बढ़ गया कि टीन के शेड में बैठे बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
परिजनों के साथ अस्पताल में भर्ती बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे स्कूली बच्चे उफनती खड्ड में फंस गए। एक युवक व महिला ने अपनी जान पर खेलकर इन्हें सुरक्षित बचाया। शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग से करीब चार किलोमीटर दूर शंकरदेहरा के दरली के समीप यह घटना हुई। बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद भारी बारिश के बीच लौट रहे थे। बारिश से बचने के लिए उन्होंने इमला खड्ड के साथ बने टीन के शेड का सहारा लिया। अचानक खड्ड में जलस्तर इतना बढ़ गया कि टीन के शेड में बैठे बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि चंपा देवी(33) पत्नी इंद्र सिंह और एक युवक रविकांत(19) ने बच्चों को देख लिया। दोनों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बच्चों को बहने से बचा लिया और जैसे-तैसे इन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।  घायलों में पूनम(15), मानवी ठाकुर(11), मधु(10), रितेश(7) और रवि कांत शामिल हैं। चंपा देवी को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए करसोग अस्पताल में भर्ती किया गया है।  तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों को चार-चार हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें