फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC: चलती बस के भीतर टपकते पानी से बचने के लिए परिचालक को खोलनी पड़ी छतरी

Sat, 30 Jul 2022 10:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

बस सोलन से कुरगल जा रही थी। इस दौरान अचानक बारिश के बीच बस के अंदर पानी टपकने लगा। पहले तो ड्राइवर बस चलाता रहा। जैसे ही पानी का तेज बहाव से अंदर को आने लगा तो परिचालक को छतरी खोलकर चालक को बारिश से बचाना पड़ा। 
विज्ञापन
परिचालक को खोलनी पड़ी छतरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बरसात में फिर एक बार पोल खुल गई है। इस बार पानी लोगों पर नहीं बल्कि ड्राइवर पर टपकता रहा। इसके बाद कंडक्टर को मजबूरी में छतरी खोलनी पड़ी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि बस सोलन से कुरगल जा रही थी। इस दौरान अचानक बारिश के बीच बस के अंदर पानी टपकने लगा। पहले तो ड्राइवर बस चलाता रहा। जैसे ही पानी का तेज बहाव से अंदर को आने लगा तो परिचालक को छतरी खोलकर चालक को बारिश से बचाना पड़ा। 

विज्ञापन


इससे परिचालक को टिकट बनाने में परेशानी हुई है। चालक को भी बस चलाने में दिक्कत आई। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी और जगमोहन मल्होत्रा ने कहा कि महिलाएं सरकार से मांग कर रही हैं कि उन्हें किराया आधा नहीं चाहिए लेकिन बसों की हालत दिनोंदिन खस्ता होती जा रही है। उन्होंने कहा कि परिचालक बस में टिकट काटने के बजाय छतरी पकड़ कर खड़ा है जो शर्मनाक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें