हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा चौथी से छठी तक के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। इस दौरान जहां पुस्तकों के नामों में बदलाव हुआ है, वहीं पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। अब शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थी एनसीईआरटी दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की रूपरेखा के अनुरूप तैयार पाठ्यपुस्तकों को पढ़ेंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पहली से आठवीं तक पढ़ाई जाने वाली किताबों की सूची को जारी किया है। इस दौरान शिक्षा बोर्ड पहले ही पहली से तीसरी कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव कर चुका है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पुस्तकों में बदलाव किया है। एनईपी-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की रूपरेखा के अनुरूप पाठ्यपुस्तकों को तैयार किया है। किताबें प्रदेश के विद्यार्थियों को वितरित करने के निर्देश दे दिए हैं।- डॉ. राजेश शर्मा, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला