फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए देश की पहली महिला बीएसएफ आईपीएस अधिकारी से

Mon, 23 Mar 2015 01:09 PM IST
अशोक चौहान/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की पहली महिला आईपीएस सतवंत अटवाल त्रिवेदी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में शामिल होने वाली देश की पहली महिला आईपीएस बन गई हैं।
विज्ञापन


प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आईजी सीआईडी और साइबर क्राइम के पद पर तैनात सतवंत अटवाल 1996 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।

साइबर एक्सपर्ट मानी जाने वाली अटवाल अब जल्द बीएसएफ में तैनाती देंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार को केंद्र से ऑर्डर भी जारी हो चुके हैं।

एनआईए में भी सेवाएं

उम्मीद जताई जा रही है कि वह अगले महीने बीएसएफ ज्वाइन कर सकती हैं। शुरुआत में वह डीआईजी के पद पर सेवाएं देंगी।
बीएसएफ के लिए उनका चयन पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए किया गया है।

पुलिस मुख्यालय में तैनाती से पहले अटवाल 2004 से 2009 तक सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद में भी रह चुकी हैं।

हिमाचल लौटने से पहले उन्होंने एनआईए में भी सेवाएं दी। हिमाचल में महिलाओं से जुड़े अपराध की ऑनलाइन शिकायतें करने, महिलाओं के लिए अलग थाने खोलने का श्रेय भी अटवाल को ही जाता है।
विज्ञापन

देश की बेटियों को संदेश

इसके अलावा महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें दर्ज करवाने के लिए एसएमएस सेवा भी शुरू करवाई गई। सतवंत अटवाल बिलासपुर के रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एचएस अटवाल की बेटी हैं।
पढ़ें, रिकॉर्ड की दावोदारी, 15 घंटे में दौड़े 127 किमी
उनकी प्रारंभिक शिक्षा शिमला से हुई है। ऑकलैंड हाउस स्कूल से पढ़ाई करने के बाद सेंट बीड्स से ग्रेजुएशन की और फिर एचपी यूनिवर्सिटी से पीजी की। इसके बाद अमेरिका में भी पढ़ाई की।

उनके पति अभिषेक त्रिवेदी खुद आईपीएस अफसर हैं और आईजी के पद पर तैनात हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में अटवाल ने कहा कि बेटियों के लिए हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। चाहे वे पुलिस हो या कोई दूसरा क्षेत्र। बस इसके लिए जरूरत है हौंसले की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें