फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ती का सरकार पर हमला, लगाए ये आरोप

Mon, 15 Dec 2014 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में आगामी विस चुनावों में युवाओं की अहम भूमिका होगी। युवा वर्ग को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर ठगने वाली कांग्रेस सरकार को युवा करारा जवाब वोट के माध्यम से देंगे।
विज्ञापन


यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सोमवार को जिला युवा मोर्चा की बैठक के दौरान कही।

बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलराम बबलू व महासचिव लखवीर सिंह लक्खी ने की। सत्ती ने कहा कि युवाओं के नाम शुरू की गई कौशल विकास भत्ता योजना में भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि कई लोगों ने इसे धंधा बनाकर अनेक युवाओं को ठगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक भी इस बात को मान रहे हैं और स्वयं अब सरकार इस योजना की समीक्षा की बात कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि किसे कौशल विकास भत्ता मिला है? सत्ती ने जिला भर से आए मोर्चा पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को अमलीजामा पहनाने के टिप्स भी दिए।

सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए संयोजक व सह संयोजक बूथ स्तर पर मोर्चा पदाधिकारियों के साथ संपर्क करेंगे। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज स्तर पर भी युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ने की कवायद को अंजाम दिया जाएगा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, मीडिया एवं आईटी सैल के प्रभारी राजकुमार पठानिया, राजन कालिया, राजीव कालिया, अतुल शर्मा, राजीव राजू, राम सिंह, अजय ठाकुर, जगदीप लाडी, हर्ष कौशल, राजन सहोड़, जितेंद्र ठाकुर, मुकेश कुमार, सचिन कंवर, अजय कुमार लवली, राजीव शर्मा, अंकुश रायजादा, रवि जैलदार समेत कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें