हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में सात अधीक्षक ग्रेड दो बनाए गए हैं। ये नियमित आधार पर नियुक्त किए गए हैं।
यह पदोन्नति प्यार चंद राणा, जय नंद, अजय कुमार जरयाल, गौरव कटोच, रवींद्र वर्मा, पीलन देवी और नवीन भारती को दी गई है। ये आदेश उच्च शिक्षा निदेशक शशिभूषण सेखरी ने जारी किए हैं।