फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने हेलीपैड में नहीं जाने दिए धवाला, हंगामा

Wed, 19 Feb 2020 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

  • सीएम के स्वागत को पहुंचे थे भाजपा विधायक, वरिष्ठ अफसरों ने कराया शांत 
  • नहीं पहुंचे पवन राणा, सीएम बोले - व्यस्तता के कारण नहीं आ पाए
विज्ञापन
विधायक रमेश धवाला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के ज्वालाजी दौरे के दौरान विधायक रमेश धवाला को एसएसबी परिसर सपड़ी स्थित हैलीपैड में जाने से रोकने पर हंगामा हो गया। जवानों द्वारा रोकने पर धवाला भड़क गए जिन्हें वरिष्ठ अधिकारियों ने शांत किया। धवाला मुख्यमंत्री की अगवानी को पहुंचे थे। सुरक्षा जवानों ने जिला प्रशासन के अफसरों को तो नहीं रोका लेकिन धवाला और उनके कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस पर गहमागहमी हो गई। 

विज्ञापन


धवाला ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करना जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका फर्ज है। एसएसबी परिसर सपड़ी में हमेशा अनुमति न होने की बात हमें कही जाती है। यह सही नहीं है। एसएसबी के डीआईजी विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि स्थानीय विधायक परिसर के अंदर आ गए थे। कोई विवाद नहीं हुआ है।

उधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश महामंत्री पवन राणा नहीं आए। इसको लेकर सियासी गुफ्तगू शुरू हो गई। लंबे समय से धवाला और पवन राणा के बीच सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी हुई थी। इसके बाद दोनों नेता एक मंच पर दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पवन राणा ज्वालाजी विस क्षेत्र के चंगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि पवन राणा व्यस्तता के कारण ज्वालामुखी में नहीं आ पाए हैं। उनकी बात हुई थी तो उन्होंने ज्वालामुखी के कार्यक्रमों में न आ पाने के लिए अपनी विवशता बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें