फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: भोरंज से सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ, विजेताओं पर बरसेगा धन

Sat, 18 Dec 2021 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)

सार

सांसद खेल महाकुंभ में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबाल, कुश्ती और एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए लगभग 2100 टीमों का पंजीकरण किया गया है। महाकुंभ में लड़कियां भी बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं। इन स्पर्धाओं के विजेताओं को लगभग 50 लाख रुपये के इनाम दिए जाएंगे तथा हजारों प्रतिभागियों को टी-शर्ट व अन्य सामग्री भी दी जाएगी।
विज्ञापन
सांसद खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर खिलाड़ियों के साथ विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की पहल पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में करवाया जा रहा सांसद खेल महाकुंभ शनिवार को आरंभ हो गया। प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज ने भोरंज क्षेत्र के गांव खरवाड़ स्थित सीपीयू में इस महाकुंभ का उद्घाटन किया। वर्चुअल माध्यम से जुड़कर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस अनूठे आयोजन के माध्यम से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सांसद खेल महाकुंभ में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबाल, कुश्ती और एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए लगभग 2100 टीमों का पंजीकरण किया गया है। महाकुंभ में लड़कियां भी बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं। इन स्पर्धाओं के विजेताओं को लगभग 50 लाख रुपये के इनाम दिए जाएंगे तथा हजारों प्रतिभागियों को टी-शर्ट व अन्य सामग्री भी दी जाएगी।

अनुराग ने कहा कि महाकुंभ में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल राउंड से इस आयोजन का प्रसारण दूरदर्शन से करवाने का भी प्रयास किया जाएगा।  हंसराज ने कहा कि देश के अन्य राज्यों के सांसद भी अनुराग सिंह ठाकुर का अनुसरण करते हुए अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन करवाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


समारोह में विशिष्ट अतिथि विधानसभा में उपमुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, महाकुंभ के उप संयोजक नरेंद्र अत्री और अभयवीर लवली, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, एसडीएम राकेश शर्मा और अन्य उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें