फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: संजय करोल बने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, गरली में जश्न

Mon, 06 Feb 2023 08:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव गरली के संजय करोल के सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में न्यायाधीश बनने पर गांव में जश्न का माहौल है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद शर्मा, हाईकोर्ट शिमला के अधिवक्ता अशोक ठाकुर और प्रेस क्लब जसवां परागपुर के पदाधिकारियों ने करोल को बधाई दी है। 
विज्ञापन
न्यायाधीश संजय करोल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव गरली के संजय करोल के सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में न्यायाधीश बनने पर गांव में जश्न का माहौल है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद शर्मा, हाईकोर्ट शिमला के अधिवक्ता अशोक ठाकुर और प्रेस क्लब जसवां परागपुर के पदाधिकारियों ने करोल को बधाई दी है। न्यायाधीश संजय करोल ने वर्ष 1986 में अधिवक्ता के तौर पर वकालत शुरु की थी।

विज्ञापन


केवल 36 वर्ष की आयु में 1998 से 2003 तक हिमाचल के महावक्ता के रूप में कार्य किया। 1999 में इन्हें हाईकोर्ट शिमला की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया गया। मार्च 2007 में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज बने। अप्रैल 2017 में करोल को हिमाचल हाईकोर्ट का कार्यवाहक सीजे नियुक्त किया गया। पांच अक्तूबर 2018 तक इसी पद के रहने के पश्चात करोल को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें