फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली कॉलेज एससीए के पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहा अध्यक्ष और कृतिका बनीं है उपाध्यक्ष
विज्ञापन

प्राचार्य ने पदभार संभालने पर दी शुभकामनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली कॉलेज की मनोनीत एससीए के पदाधिकारियों ने बुधवार को समारोह में शपथ ग्रहण की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. भारती भागड़ा ने एससीए में मेरिट के आधार पर मनोनीत हुए चार मुख्य पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई।
कक्षा प्रतिनिधियों और क्लब तथा सोसायटी के लिए चुने सदस्यों को कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षकों ने शपथ दिलवाई। प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने नेहा शर्मा को अध्यक्ष, कृतिका भवानी को उपाध्यक्ष, आदर्श चौहान को सचिव और आंचल को सह सचिव के रूप में शपथ दिलवाई। इसके अलावा कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में कला संकाय से रिद्धि चौहान, हर्षिता शर्मा और आशिमा शर्मा को डॉ. नरेश वर्मा ने शपथ दिलवाई। वाणिज्य संकाय से अंकिता, मीनाक्षी और भारती को शिक्षक डॉ. दीपक कपरेट, विज्ञान संकाय से यदित, प्रियंका और आदित्य ठाकुर को डॉ. हिमानी सक्सेना ने शपथ ग्रहण करवाई।
विज्ञापन

बीसीए, बीबीए, बीवॉक और पीजीडीसीए से मनोनीत सदस्यों में इशिका, दिशा, हिमांशु और प्रगति सिंह को डॉ. भारती शर्मा ने शपथ दिलाई। स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स से विभाग प्रतिनिधियों नीना, करीना और विपाशा को डॉ. मदन शांडिल ने डीआर की शपथ दिलाई। डॉ. राकेश शर्मा ने रेंजर और रोवर से मनोनीत सदस्य श्रुति और स्पर्श चौहान को, एनएसएस और एनसीसी से वेद प्रिय, आयु, मातुल शर्मा और कार्तिक तनवर को डॉ. शिवानी खत्री, डॉ. विनोद शर्मा ने स्पोर्ट्स और कल्चरल से मनोनीत हर्ष, तविष शर्मा, टिया वर्मा और जतिन को शपथ दिलाई। डॉ. पूजा दुल्टा ने सब्जेक्ट सोसायटीज से मोनू और सिद्धार्थ पांडेय को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन डाॅ. रीना ठाकुर ने किया।
विज्ञापन


छात्रों की समस्याएं सुलझाना प्राथमिकता : नेहरा

संजौली कॉलेज की एससीए अध्यक्ष नेहा शर्मा ने पदभार संभालने के बाद कहा कि वह आम छात्रों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखकर उन्हें दूर करने के लिए प्रयास करेंगी। प्रोफेसर भारती भागड़ा ने सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए मनोनीत एससीए के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। एससीए के सचिव आदर्श चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें