फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट पर प्रवेश देने वाले संजौली कॉलेज के विद्यार्थी मेरिट से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजी डिग्री कोर्स के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में एक्सिलेंस कॉलेज का एक भी छात्र नहीं
विज्ञापन

क्रॉसर
स्टेट मेरिट लिस्ट से बाहर होने पर उठ रहे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश के एकमात्र सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज का एक भी विद्यार्थी
हिमाचल प्रदेश विवि के स्नातक डिग्री कोर्स के परीक्षा परिणाम की टॉप टेन मेरिट में जगह नहीं बना पाया।
संजौली कॉलेज में दाखिला हालांकि मेरिट आधार पर होता है। इसके बावजूद इस साल एचपीयू की स्टेट मेरिट लिस्ट में कॉलेज को स्थान न मिलना कई सवाल खड़े करता है। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस कॉलेज संजौली के छात्र-छात्राएं अन्य गतिविधियां में अक्सर अव्वल आते रहे हैं लेकिन विवि की परीक्षाओं की मेरिट में जगह बना पाने से इस बार विद्यार्थी चूक गए।
पिछले सत्र में हालांकि कॉलेज बीएससी और बीए की मेरिट में स्थान पाने में सफल रहा था लेकिन इस बार कॉलेज मेरिट सूची से बाहर हो गया। राजधानी शिमला के सेंट बीड्स कॉलेज की दो छात्राओं ने बीए की मेरिट लिस्ट में जगह पाई है। इसमें आंचल शर्मा ने दूसरा और गौरी शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा बीएससी की मेरिट में दिव्या ने चौथा स्थान पाया है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) की छात्रा सुष्मिता ने टॉप टेन की सूची में नौंवा स्थान पाया है। यही नहीं बीकॉम की मेरिट सूची में भी जिला शिमला की दो छात्राओं ने स्थान पाने में सफलता पाई है। इनमें डिग्री कॉलेज ठियोग की शीतल ने सातवां और शिमला के ही डिग्री कॉलेज सीमा रोहड़ू की छात्रा देविका रॉय ने आठवां स्थान पाया है। परीक्षा परिणाम और मेरिट से ही किसी संस्थान के शैक्षणिक स्तर का पैमाना मापा जाता है। इसलिए संजौली कॉलेज प्रबंधन को इस पर मंथन करना होगा।
विज्ञापन

मेरिट में न आने के कारणों पर होगा मंथन : प्राचार्य
सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने कहा कि यह सही है कि इस बार तीनों यूजी डिग्री कोर्स में संजौली कॉलेज के विद्यार्थी स्थान हासिल नहीं कर पाए हैं। लेकिन बीते सत्र में बीएससी और बीए की मेरिट में कॉलेज के छात्र शामिल रहे हैं। कहा मेरिट में न आ पाने के कारणों पर मंथन होगा। एचपीयू में नए सत्र के लिए हुई पीजी की प्रवेश परीक्षाओं में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के छात्र साइंस और कला संकाय के टॉपर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें