सीडीएससीओ से मिली जानकारी के अनुसार वीएडीएसपी फार्मास्यूटिकल झाड़माजरी की जोनेर्ब का बैच नंबर जैडआरबी-12, जी लेबारेट्रीज पांवटा साहिब की जेपरा एक्स टी का बैच नंबर 419-412, विजा ड्रग फार्मास्यूटिकल साई रोड बद्दी की रैमीगल-5 का बैच नंबर वीजी 8034, नोइल फार्मा इंडिया जुड्डी कलां बद्दी की आइसोप्रोफाइल एल्कोहल हैंड सैनिटाइजर बैच नंबर एनपीई 003, मार्टिन एंड ब्राउन बायोसांइस मल्कुमाजरा बद्दी डाइक्लोफेनेक, पोटाशियम और पैरासिटामोल बैच नंबर एमटी 1904, ऐश्वर्या हेल्थ केयर बद्दी की लूकोनाजोल इंजेक्शन बैच नंबर ए 9123, अलाइंस बायोटेक काठा बद्दी की एससिटलोप्रैम का बैच नंबर एटीटी 110, सेलिब्रिटी बायोफार्मा बरोटीवाला की कारवेडिलोल का बैच नंबर सीएडीजी 904001, विंग बायोटेक बद्दी की कैल्शियम एंड विटामिन डी 3 का बैच नंबर सीवीडीटी-1371, एडी बायोटेक कौंडी बद्दी की आइसोप्रोफाइल रबिंग सैनिटाइजर बैच नंबर 393 व स्विसकैम हेल्थ केयर हरोली ऊना की इथेनोल एंड आइसोप्रोफाइल एल्कोहल सैनिटाइजर एफ 512 का सैंपल फेल हुआ है।
उद्योगों को जारी होंगे नोटिस : कपूर
सहायक राज्य दवा नियंत्रक मनीश कपूर ने बताया कि प्रदेश में 11 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इन सभी उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही इन दवाओं के बैच के स्टॉक को बाजार से वापस मंगवाया जाएगा। ड्रग विभाग ने ऐसे उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जिनकी दवाओं के सैंपल फेल हो रहे हैं।