फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोघी में मिल्क केक और सोनपापड़ी के भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
शोघी में मिल्क केक और सोनपापड़ी के भरे सैंपल
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला में स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग जगहों पर छापामारी की। गाड़ियों में बेचने के लिए शिमला लाई जा रही नौ मिठाईयों के सैंपल लिए हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा जाएगा। स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक मंगला ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को शोघी में नाका लगाया था। इस दौरान मिल्क केक, चमचम, लड्डू, सोनपापड़ी, दही, पनीर और खोया बर्फी के कुल नौ सैंपल लिए है। इसके अलावा लक्कड़ बाजार स्थित मिठाईयों की दुकानों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान चार दुकानों में सफाई व्यवस्था न होने पर विभाग की टीम ने मौके पर चालान किए। वहीं सफाई रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा यहां पर बने शौचालय के साथ लगते स्टोर में रखी मिठाइयां भी पकड़ी गई है। सभी मिठाईयों के सैंपल लिए हैं। देर शाम तक विभाग ने शहर के अलग-अलग दुकानों पर निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें