फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला से आन डिमांड रवाना होंगी एचआरटीसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला डिविजन ने उपलब्ध करवाई 15 बसें
विज्ञापन

आईएसबीटी एचआरटीसी कंट्रोल रूम से होगी बसों की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली पर्व के मद्देनजर आज से एचआरटीसी आवाजाही करने वाले लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। शिमला आईएसबीटी से मांग पर अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। एचआरटीसी शिमला डिविजन की ओर से आईएसबीटी प्रबंधन को 15 बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। आईएसबीटी कंट्रोल रूम को मांग पर बसें संचालित करने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

दिवाली पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के लिए आवाजाही करते हैं। शिमला में कार्यरत कर्मचारियों के अलावा कारोबारी भी दिवाली से पहले अपने घरों का रुख करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी मंगलवार से मांग पर अतिरिक्त बसों का संचालन करने जा रहा है। प्रबंधन की ओर से जारी निर्देशों के तहत बस स्टैंड पर जिस रूट के लिए यात्रियों की ओर से मांग आएगी वहां अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। शेड्यूल बसों में सीटें उपलब्ध न होने पर यात्रियों को आईएसबीटी स्थित कंट्रोल रूम में संपर्क करना होगा। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक दलजीत सिंह ने बताया कि आईएसबीटी को करीब 15 बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मांग पर अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। आवश्यकता महसूस हुई तो इससे अधिक बसें भी उपलब्ध करवाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें