फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज कांग्रेसी नेता के घर की बहू बनेंगी सलमान की बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम और फिल्म जगत के सुपर स्टार सलमान खान का परिवार विवाह बंधन में बंधने जा रहा है। सुखराम के बेटे एवं सूबे के पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा के छोटे बेटे आयुष की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता से तय हुई है। ये शादी अगले महीने 17 नवंबर की तय हुई है।
विज्ञापन


अभी यह साफ नहीं है कि बारात मंडी शहर से निकलेगी या मुंबई से। खुद अनिल शर्मा ने अपने बेटे आयुष शर्मा की शादी की पुष्टि की है। चर्चा ये भी है कि हैदराबाद के फाइव स्टार होटल में इस शादी का भव्य समारोह होगा। इसमें दूल्हा और दुल्हन पक्ष के दोनों परिवार मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले आयुष और अर्पिता की सगाई हो चुकी है। इस हाईप्रोफाइल शादी की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। आयुष शर्मा और अर्पिता के बीच लंबे समय से दोस्ती रही है। कई बार उनकी शादी की अटकलें लगाई जाती रहीं। इसी बीच दोनों परिवारों की सहमति से आयुष और अर्पिता की सगाई की गई थी। अर्पिता और आयुष की शादी पहले जनवरी 2015 में होने वाली थी। लेकिन अब इसी साल नवंबर में होगी और अब इसकी फाइनल तारीख की घोषणा भी हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सलीम खान की गोद ली बेटी हैं अर्पिता

अर्पिता सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। वह खान परिवार में तब आई थीं, जब सलीम खान साहब ने हेलन के साथ दूसरी शादी की थी। हेलन और सलीम साहब की कोई संतान नहीं हुई, इसलिए उन्होंने अर्पिता को बचपन में गोद ले लिया था। तब से वो परिवार के सदस्य की तरह रहती हैं और खान परिवार का हर सदस्य उन्हें बेहद प्यार करता है।

खासकर सलमान उन्हें बेहद प्यार करते हैं। सलमान किसी भी बड़ी पार्टी या इवेंट में जाते हैं तो अर्पिता को साथ लेकर जाते हैं। यहां तक कि जब सलमान का कोर्ट ट्रायल होता है तो अर्पिता भी सलमान के साथ कोर्ट जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें