फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: 2,148 वोकेशनल शिक्षकों का बढ़ा वेतन, कंपनियों को अदायगी के निर्देश जारी

Fri, 06 Oct 2023 05:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2,148 वोकेशनल शिक्षकों का वेतन 2,000 रुपये बढ़ गया है। एक अप्रैल 2023 से उन्हें बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। 
विज्ञापन
वेतन(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2,148 वोकेशनल शिक्षकों का वेतन 2,000 रुपये बढ़ गया है। एक अप्रैल 2023 से उन्हें बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से कंपनियों को बढ़े हुए वेतन की अदायगी के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लंबे समय से सरकार से वेतन बढ़ोतरी और एरियर की मांग कर रहे व्यावसायिक शिक्षकों को अधिसूचना जारी होने से बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


प्रदेश के 1100 से अधिक सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2148 व्यवसायिक शिक्षक इस फैसले से लाभान्वित हुए हैं। पहले इन शिक्षकों का वेतन 20,000 था, जो अब 22,000 रुपये हो गया है। अप्रैल से सितंबर तक का एरियर भी इन शिक्षकों को दिया जाएगा। वोकेशनल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्वनी डटवालिया ने वेतन बढ़ोतरी के लिए सरकार का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें