फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर घर जा रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली पर घर जाने के लिए अगर आप भी एचआरटीसी बस में सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एडवांस बुकिंग करवा लें। दीवाली से दस दिन पहले ही एचआरटीसी बसों में एडवांस बुकिंग तेज हो गई है। हालात यह है कि कुछ लांग रूटों पर तो बसों की 50 फीसदी सीटें एडवांस में बुक हो चुकी हैं। एचआरटीसी लग्जरी बसों की बुकिंग में सबसे अधिक तेजी है।
विज्ञापन


हालांकि एचआरटीसी प्रबंधन दीवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए ऑन डिमांड अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाने का दावा कर रहा है। परिवार के साथ दीवाली मनाने के लिए हर साल लोग त्योहार से पहले अपने घरों का रुख करते हैं। सफर करने के लिए यात्रियों की पहली प्राथमिकता एचआरटीसी बसें ही रहती हैं। एडवांस बुकिंग न करने की स्थिति में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

यही कारण है कि इस बार यात्री एचआरटीसी की आनलाइन बुकिंग का जमकर प्रयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं निगम के बुकिंग काउंटरों पर भी एडवांस टिकट बुकिंग के लिए लोगों की कतारें लग रही हैं। दिल्ली, चंडीगढ़, मनाली, धर्मशाला और शिमला रूट पर बुकिंग का सबसे अधिक रस है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

ऑन डिमांड पर चलेंगी बसें: सेन

दीवाली पर लोगों की सुविधा के लिए ऑन डिमांड स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत पेश न आए इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
-अनिल सेन मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी

19 अक्तूबर के बाद बढ़ेगी दिक्कत
23 अक्तूबर को दीवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। 19 अक्तूबर रविवार से बसों में सीटों के लिए जमकर मारामारी रहेगी। ऑनलाइन और एडवांस बुकिंग भी 19 से 22 तारीख के बीच अधिक हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें