फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर से तीमारदार ने की बदसलूकी, अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद फरार

Tue, 03 Sep 2019 06:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जुखाला में महिला डॉक्टर से बदसलूकी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मरीज को ठीक से चेक न करने का आरोप लगाकर तीमारदार ने यहां जमकर हंगामा किया और ओपीडी में लगे पर्दे तक फाड़ डाले।

विज्ञापन


आरोपी इतनी तैश में आ गया कि हाथ में जो लगा, उसे उठाकर डॉक्टर पर फेंकता रहा। घटना से डॉक्टर बुरी तरह दहशत में हैं। वह तीन दिन छुट्टी पर चली गई हैं। एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया कि नम्होल पुलिस ने धारा 186 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को डॉ. अनुपम ठाकुर ने रोज की तरह वार्ड में मरीजों का चेकअप किया और उसके बाद ओपीडी में बैठ गईं। यहां भी वह मरीजों की जांच कर रही थीं। इसी दौरान एक तीमारदार व्हील चेयर में मरीज को लेकर आया और पहले चेक करने को कहने लगा।
विज्ञापन


डॉ. अनुपम ने मरीज को व्हील चेयर से ऑब्जरवेशन टेबल पर शिफ्ट करने को कहा और उसके बाद चेकअप कर पर्ची पर दवा लिख दी। इसी बीच तीमारदार दोबारा ढंग से चेक करने की जिद पर अड़ गया और गाली गलौच शुरू कर दी।

वह इतनी तैश में आ गया कि ओपीडी में लगे पर्दों को फाड़ दिया और सामान उठा-उठाकर डॉक्टर पर फेंकने लगा। इससे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। जैसे-तैसे डॉ. अनुपम बीएमओ कार्यालय पहुंची। इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी नम्होल में शिकायत दर्ज करवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें