फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां कोई नहीं रहेगा भूखा, जरूरतमंदों के लिए रोटी बैंक शुरू

Mon, 14 May 2018 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन शहर में अब किसी को भी भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा। जरूरतमंदों का पेट भरने की पहल ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब नाहन में हुई है। यहां दशमेश सेवा सोसायटी ने दशमेश रोटी बैंक स्थापित किया है। नाहन में इसकी शुरुआत की गई।

विज्ञापन


सोसायटी का इस बैंक को स्थापित करने का मकसद शहर के गरीब व जरूरतमंदों के लिए रोजाना भोजन का प्रबंध करना है। यह बैंक ऐसे लोगों को राशन वितरित करेगा जो महंगाई के दौर में अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ हैं।

दशमेश रोटी बैंक ऐसे लोगों को पर्याप्त राशन मुहैया करवाएगा। सोसायटी के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि 21सवीं सदी में लोगों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है। बहुत से जरूरतमंद परिवार ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं।
विज्ञापन


लोग एक वक्त या भूखे पेट रहकर ही गुजारा कर रहे हैं। ऐसे में सोसायटी दिव्यांगों, विधवाओं, बच्चों से अलग रहने वाले बुजुर्गों सहित अन्य जरूरतमंदों को हर माह पर्याप्त राशन मुहैया करवाएगा।

विज्ञापन

दो दर्जन जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

सरबजीत ने कहा कि अक्सर शादी समारोह में भोजन की बर्बादी होती है। भोजन व्यर्थ नहीं होने देना चाहिए। लोगों को जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया करवाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोसायटी ने इसकी पहल की है।

कोई भी व्यक्ति इस प्रयास में सहयोग कर सकता है। रोटी बैंक के तहत प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में जरूरतमंद लोगों को पूरे माह का राशन दिया जाएगा। दशमेश रोटी बैंक के शुभारंभ पर रविवार को दो दर्जन जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया।

सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद दलबीर सिंह ने कहा कि इन परिवारों को डेढ़ क्विंटल आटा, 80 किलो दालें व 50 किलो चावल वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें