फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे जख्मी

Fri, 01 Apr 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
स्कूल की छत से सीमेंट प्लास्टर छात्रों पर गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल की छत से सीमेंट प्लास्टर छात्रों पर गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। हादसा हिमाचल के हमीरपुर में हुआ है। यहां राजकीय प्राथमिक स्कूल भलूं की छत से सीमेंट प्लास्टर का टुकड़ा छात्रों पर गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय क्लीनिक ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। राजकीय प्राथमिक स्कूल भलूं के एक कमरे में आंगनबाड़ी केंद्र है। वीरवार को बच्चे और अभिभावक बच्चों का परीक्षा परिणाम सुनने स्कूल आए थे।

जब सभी परीक्षा परिणाम सुन रहे थे, इसी दौरान तीन बच्चे कृत्तिका पुत्री जगदेव सिंह, अमीशा ठाकुर पुत्री संजीव ठाकुर और एक अन्य बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे में खेल रहे थे। इस दौरान कमरे की छत से प्लास्टर का टुकड़ा बच्चों के सिर पर आ गिरा।
विज्ञापन


हादसे में तीनों बच्चे घायल हो गए। इन्हें तुरंत स्थानीय क्लीनिक में उपचार के लिए पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल भवन की हालत खराब है। रिपेयर के अभाव में छत और दीवारों से सीमेंट उखड़ रहा है।

ऐसे में बच्चे खतरे के साये में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हालांकि स्कूल प्रबंधन को भवन की स्थिति सुधारने बारे कई बार अवगत भी करवाया गया है, लेकिन अब तक भवन की हालत नहीं सुधरी है। विभाग और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है।

पंचायत प्रधान भदरोल अनीता ठाकुर ने कहा किबच्चे जर्जर भवनों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। डाइट को चाहिए कि समय रहते जर्जर भवनों की रिपेयर करवाई जाए। स्कूल शिक्षिका रजनी का कहना है कि कमरों की रिपेयर के लिए डाइट को प्रपोजल भेजी है। स्वीकृति मिलते ही भवन की दशा सुधारी जाएगी।
विज्ञापन


स्कूल से मरम्मत की प्रपोजल आई है। स्कूल भवन के कमरों की रिपेयर के लिए 4.71 लाख का प्रपोजल स्वीकृति के लिए भेजी है।
- जगदीश कौशल, प्रधानाचार्य डाइट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें