फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से बंद होने पर अब अगले साल ही खुलेगा रोहतांग दर्रा

Sat, 10 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी से रोहतांग दर्रा बंद होने पर अब इसे यातायात के लिए खोलने की संभावना बेहद कम है। बीआरओ ने लाहौल-स्पीति प्रशासन को अलर्ट कर दो दिन में खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामान घाटी में पहुंचाने को कहा है। आम जनता को भी समय रहते रोहतांग दर्रा आर-पार करने के लिए कहा है। 12 नवंबर से हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बाद बीआरओ ने जिला प्रशासन को यह अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


बीआरओ 70 आरसीसी के कमांडर कर्नल एसके अवस्थी ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी को फोन कर इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस बार बर्फबारी से सितंबर के बाद करीब तीन बार रोहतांग दर्रा बंद हो चुका है। हालांकि, 15 नवंबर के बाद दर्रा आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए बंद हो जाएगा। बीआरओ के अलर्ट के मुताबिक 12 नवंबर की बर्फबारी के बाद अगर रोहतांग बंद हो जाता है तो इसके खुलने की संभावना कम है।

एसडीएम केलांग अमर नेगी ने बताया कि 12 नवंबर के बाद बर्फबारी होने की सूरत में दर्रा फिर बहाल नहीं होगा। लिहाजा, घाटी के लोग समय रहते रोहतांग दर्रा के आर-पार हो जाएं। कर्नल एसके अवस्थी ने उपायुक्त अश्वनी कुमार चौधरी को इस बारे में अवगत करवाया है। बीआरओ घाटी से अपने अधिकांश मजदूरों और मशीनों को मनाली शिफ्ट कर चुका है। प्रशासन ने जनता से दो दिन के भीतर रोहतांग दर्रा के जरिये अपने जरूरी कामकाज निपटाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें