फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हुआ रोहतांग दर्रा, अब यहां तक ही जा पाएंगे वाहन

Tue, 20 Dec 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा पर वाहनों की आवाजाही पर सवा चार माह के लिए रोक लगा दी है। जिला प्रशासन ने अत्यधिक सर्दी और सीमा सड़क संगठन की रिपोर्ट के बाद रोहतांग दर्रे पर 20 दिसंबर से 30 अप्रैल, 2017 तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। ऐसे में अब मनाली-रोहतांग मार्ग पर गुलाबा से आगे वाहन नहीं जा सकेंगे। 
विज्ञापन


विशेष परिस्थितियों में लाहौल-स्पीति के लिए आवश्यक सप्लाई ले जाने वाले वाहनों तथा लाहौल वासियों के वाहनों को मौसम के रुख के अनुसार ही रोहतांग पार करने की अनुमति दी जाएगी। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रा पर आवश्यक वाहनों की आवाजाही को दिन में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक ही गुलाबा से आगे जाने की अनुमति होगी। 

बताया कि मढ़ी स्थित पुलिस चौकी पर तैनात कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि लाहौल की तरफ जाने वाले वाहन तीन बजे से पहले रोहतांग दर्रा पार कर लें। मेडिकल या अन्य आपात स्थिति में रोहतांग पार करने के लिए दर्रे की दोनों ओर मढ़ी तथा कोकसर स्थित बचाव चौकियों से अनुमति लेनी होगी। उपायुक्त ने मनाली-रोहतांग दर्रा होकर जाने वाले लोगों से अपील की है कि वह खराब मौसम के दौरान रोहतांग पार करने का जोखिम न उठाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें