फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा का क्रेज: रोज मनाली से जा रहीं 10 एचआरटीसी इलेक्ट्रिक बसें, सभी पैक

Sun, 09 Jun 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

 देशभर में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही कुल्लू-मनाली में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़़ी है। एचआरटीसी ने रोहतांग दर्रा के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल टनल रोहतांग, सिस्सू, कोकसर में बर्फ पिघलने के बाद 13050 फुट ऊंचा रोहतांग दर्रा पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। देशभर में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही कुल्लू-मनाली में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़़ी है। एचआरटीसी ने रोहतांग दर्रा के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। बस में सैलानियों को मात्र 600 रुपये में प्रति सीट दी जा रही है। सैलानियों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी कुल्लू डिपो ने मनाली से एक साथ 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया है। सभी बसें फुल होकर जा रही हैं।

विज्ञापन


निगम स्पेशल बसों से मनाली से गुलाबा, मढ़ी, रोहतांग दर्रा, ग्रांफू, कोकसर, अटल टनल रोहतांग और सोलंगनाला तक सैलानियों को भ्रमण करवा रहा है। रोहतांग के लिए बसों की मांग रहती है। इसलिए निगम ने अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसों को रखा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने वायु प्रदूषण को देखते हुए रोहतांग दर्रा के लिए वाहनों की संख्या मात्र 1200 कर दी है। परमिट के जरिये पेट्रोल के 800 और डीजल के 400 वाहन भेजे जा रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन परमिट लेना जरूरी है। एचआरटीसी मनाली के अड्डा प्रभारी प्रदीप ने कहा कि मनाली से पहली बस सुबह 7:00 बजे रोहतांग दर्रा के लिए रवाना की जा रही है। अंतिम बस भेजने का समय 10:30 बजे है। जो 10 बसें भेजी जा रही हैं, सभी पूरी तरह से पैक चल रही हैं।

पर्यटकों की संख्या अधिक रहने पर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर मनाली से रोहतांग दर्रा के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। इसके लिए निगम ने विशेष रूप से इलेक्ट्रिक बसों को खरीदा है।-डीके नारंग, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें