फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मॉर्डन आर्ट के चित्र बने आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में शनिवार को क्रिएट कला प्रदर्शनी प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें 20 कलाकारों की बनाईं 150 कलाकृतियां प्रदर्शित की जा रही हैं। ललित कला महाविद्यालय शिमला की प्राध्यापिका डॉ. कामायनी बिष्ट ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें मॉर्डन आर्ट के चित्र आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में लैंडस्कैप, कलचर, इंस्टॉलेशन आर्ट सहित हैंडीक्राफ्ट का सामान प्रदर्शित किया है। इनका मूल्य एक हजार से 30 हजार रुपये तक रखा है। इसमें फाइन आर्ट कॉलेज शिमला सहित बाहरी राज्यों के कलाकार भाग ले रहे हैं। विकास कुमार रॉय, नीतू जगलन, पुनीत चौहान, प्राची, दीव्या, पुनीत, आर्यन कश्यप, रेनू बंगा, रवनीत कौर, रूपाली, श्रुति, साहिल, विर्जुन, कनिका, हर्षिता, हेम सिंह, संस्कृति सूद, मुस्कान, विशू सिंगला, सिद्वार्थ और आयूष की बनाई कलाकृतियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। प्रदर्शनी के आयोजन में डॉ. भादर सिंह का विशेष सहयोग रहा है। इस अवसर पर डॉ. अंजना भारद्वाज, डॉ. सुनील दत्त गौतम और ललित कला महाविद्यालय के प्रो. अमन नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें