फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अवैध पटाखा फैक्टरी का मुख्य आरोपी रोहित मुंबई से गिरफ्तार, सीएम जयराम ने विधानसभा में दी जानकारी

Wed, 02 Mar 2022 05:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि पटाखा फैक्टरी में आग लगने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
बाथू पटाखा फैक्टरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की विशेष जांच टीम ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली उपमंडल के तहत बाथू में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी के मालिक एवं मुख्य आरोपी रोहित पुरी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। अब इसे कोर्ट में पेश किया जाना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि पटाखा फैक्टरी में आग लगने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक इस मामले में चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन


फैक्टरी का मैनेजर, दो लेबर ठेकेदार और अब चौथी गिरफ्तारी फैक्टरी के मालिक नंगल निवासी रोहित पुरी की हुई है। सीएम ने सदन में बताया कि पुलिस से लगातार मामले की जानकारी ली जा रही है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने डीआईजी (एनआर) सुमेधा द्विवेदी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी में कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ विमुक्त रंजन और एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर को शामिल किया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की ओर से जारी आदेशों के तहत एसआईटी मामले की पेशेवर और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें