फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahaul: सलग्रां के पास चलती एचआरटीसी बस की रॉड टूटी, यात्रियों में मची दहशत

Mon, 14 Oct 2024 12:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति)

सार

प्रदेश की लाहौल घाटी में सोमवार सुबह एचआरटीसी केलांग डिपो की बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इस बस में करीब 20 सवारियां सफर कर रही थीं।
विज्ञापन
चलती एचआरटीसी बस की रॉड टूटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में सोमवार सुबह एचआरटीसी केलांग डिपो की बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इस बस में करीब 20 सवारियां सफर कर रही थीं। बस सलग्रां से उदयपुर की ओर आ रही थी और सुबह 7:00 बजे सलग्रां गांव से महज एक किमी की दूरी पर बस की रॉड टूट गई।

विज्ञापन


इससे बस के स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया।  अचानक बस में दिक्कत आने से सवारियों में दहशत मच गई। लेकिन बस चालक विक्की की सूझबूझ  से एक बड़ा हादसा टाल दिया। घाटी के लोगों ने प्रदेश सरकार व एचआरटीसी के आलाधिकारियों से मांग की है कि केलांग डिपो में खटारा बसों को यहां के खतरनाक रूटों पर न चलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें