फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉकी मर्डर केस: शूटरों को पकड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा

Wed, 04 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
दोनों शूटरों की शिनाख्त के बाद पुलिस सोशल मीडिया के अकाउंट खंगालने में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला कालका एनएच पर टीटीआर के पास बीते शनिवार को गैंगवार में पंजाब के नेता जसविंद्र सिंह उर्फ रॉकी को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले दोनों शूटरों की शिनाख्त के बाद पुलिस सोशल मीडिया के अकाउंट खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फेसबुक पर मर्डर को लेकर हो रहे अपडेट पर नजर रखी जा रही है। हिमाचल पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। जल्द ही शूटरों के ठिकानों पर दबिश देने की बात भी कही जा रही है। शूटरों की शिनाख्त हो चुकी है।

उपचाराधीन रॉकी के ड्राइवर एवं रिश्तेदार परमपाल पाली ने होश में आने के बाद दोनों शूटरों को पहचाना था। पुलिस के मुताबिक पूरा गैंग अंडरग्राउंड है। उनके पास लोकेशन पुख्ता है। पुलिस ने आगामी छानबीन करते हुए टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अध्ययन किया है। डीएसपी सोलन प्रमोद चौहान ने कहा कि फेसबुक पर अपडेट देखे जा रहे हैं। अकाउंट खंगाले गए हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें