फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: लविघाट के बाद अब सोलन के सुबाथू में बरपी पहाड़ से आफत, घर की छत पर गिरी चट्टान

Sat, 05 Feb 2022 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोलन

सार

सोलन जिले में बारिश के बीच दो घरों पर बड़ी चट्टान गिर गई। पहाड़ से गिरी आफत ने एक घर की दीवार तो दूसरे घर की छत में छेद कर दिया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त में घरों में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
दो घरों पर बड़ी चट्टान गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां सुबाथू सोलन मार्ग पर थड़ी में बीती रात बरसात के बीच दो घरों पर बड़ी चट्टान गिरने से भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ से गिरी आफत ने एक घर की दीवार तो दूसरे घर की छत में छेद कर दिया। 
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान चट्टान गिरने से जिस घर का लेंटर टूटा वहां कोई नहीं था। नहीं तो बीती रात बड़ा हादसा हो सकता था। घर पर गिरी चट्टान के बाद भवन मालिक का आरोप है कि 50 मीटर दूरी पर लोनिवि ने जेसीबी मशीन से अनियमितता बरतते हुए सड़क कटिंग कार्य में पूरे पहाड़ को हिला कर कमजोर कर दिया है। 

जिसके कारण यह हादसा सामने आया है। उन्होंने कहा कि कटिंग कार्य के दौरान पंचायत को भी इसकी शिकायत दी जा चुकी है। बीते दिन एसडीएम सोलन अजय यादव पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मौके का दौरा कर लोनिवि को फटकार लगा चुके है।
विज्ञापन


लेकिन गैरजिम्मेदाराना तरीके से काटे गए पहाड़ के आगे सुरक्षा के इंतजाम अब तक नहीं हो पाए हैं। बीडीसी सदस्य देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना एसडीएम सोलन को दी जा चुकी है। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को फोरी राहत देने की बात कही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें