हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के चलते प्रदेश में प्रक्रिया बंद थी। आचार संहिता हटने के बाद स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए पोर्टल को खोल दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने यह दावा किया है। बीते दो महीने से कार्ड नहीं बन रहे थे।
हिमाचल में एक और उपचुनाव की घोषणा होने के बाद अब सोलन, हमीरपुर और कांगड़ा जिले में कार्ड बनाने पर रोक रहेगी। प्रदेश में हिमकेयर योजना में साढ़े आठ लाख परिवार पंजीकृत हैं। पहले वर्ष में एक बार ही 31 मार्च तक नवीनीकरण किया जा सकता था। अब कभी भी कार्ड बनवाने के साथ उसका नवीनीकरण करवाया जा सकता है।