फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: विक्रमादित्य सिंह बोले-मंडी के विकास के लिए कंगना रणौत के साथ चलेंगे

Mon, 10 Jun 2024 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

विक्रमादित्य सिंह ने हार के बाद पहली बार मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे विक्रमादित्य सिंह ने हार के बाद पहली बार मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। पत्रकारवार्ता में लोस चुनाव में कंगना के विजयी होने पर उन्हें बधाई दी। कहा कि बतौर सांसद कंगना को उनका और प्रदेश सरकार का विकास कार्यों के लिए पूर्ण सहयोग मिलेगा।चुनाव खत्म हो गए हैं। मंडी के विकास के मामले उठाने के लिए मंडी की सांसद कंगना रणौत के साथ चलना होगा तो वह सकारात्मक सोच के साथ चलेंगे।

विज्ञापन


कंगना से निवेदन रहेगा कि आने वाले समय में विकास के लिए जिन जिन मुद्दों को वह उठाएंगी, वह भी इन्हें केंद्र सरकार के समक्ष प्राथमिकता से रखें। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेंगी। उनके परिवार ने यहां से कई चुनाव लड़े। जीत के साथ हार का भी सामना करना पड़ा, लेकिन कभी उन्होंने जनता का साथ नहीं छोड़ा। समय बताएगा कि कंगना कितना समय मंडी का देती हैं और विकास में कितना योगदान रहता है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राम मंदिर हो या फिर दक्षिण भारत, जनता ने अपना आदेश सुना दिया है। इसे लेकर भाजपा को सीख लेने की जरूरत है। प्रदेश में चारों सीटों पर हार कांग्रेस के लिए भी चिंता की बात है। खरीद फरोख्त की राजनीति के खिलाफ जनता ने अपना आदेश सुना दिया है। एक वोट किसी और को तो दूसरा वोट किसी और को। यह यहां की बुद्धिजीवी जनता की सोच को दर्शाता है। लोस चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के कारणों की समीक्षा होगी। क्षेत्रवार पूरी जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें